फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भ्ारत िममिलन

Tue, 27 Oct 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सोमवार को तड़के हजारों श्रद्धालू भगवान श्रीराम और भरत के मिलन के साक्षी बने। दोनो भाईयों के भावपूर्ण मिलन देख कर लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन



 इस दृश्य को देखने के लिए लोग सारी रात इंतजार करते रहे।
लीला की शुुरुआत रविवार की शाम रावण दहन हुई। रात्रि लगभग 2.30 बजे दशमी मैदान से लाग और विमान रवाना हुए। एक दर्जन से अधिक आकर्षक लाग विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ वीडी कार्पेट पहुंचा जहां प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन के लिए आकर्षक मंच सजाया गया था।

 आगे बढ़ कर भरत ने श्रीराम को गले से लगाया तो लोग भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।  
भोर में लगभग 5.30 बजेसम्मान समारोह में आकर्षक झाकी निकालने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालीन निर्यातक दिलीप गुप्ता ने कहा कि सबको प्रभु श्रीराम के आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन



रामलीला समिति के अध्यक्ष अवनीश बरवाल ने बताया की रोटहां के रामधनी को प्रथम पुरुस्कार साईकिल और नईबाजार के विक्की व सहयोगी को द्वितीय पुरस्कार टीवी भेंट किया गया।


 डेरवां के बाबाजी को तृतीय पुरस्कार के रूप में फर्राटा पंखा दिया गया। कार्यक्रम में त्योहारों पर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। रवि भागवत, सुरेंद्र यादव, विनय उमर, हीरा श्रीवास्तव, गणेश उमर, लालता सोनकर, कामता चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, नरायण मोदनवाल, दीपक मोदनवान, पिंटू, सत्येंद्र कुमार, रमेश जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें