भू-गर्भ जल विभाग के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूजल सप्ताह के तहत शनिवार को भदोही ब्लाक कर्मचारियों, रोजगार सेवकों ने रैली निकाली। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण, जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करने पर जोर दिया गया।
अवर अभियंता खुशबहार ने रैली का नेतृत्व किया। रैली ब्लाक कार्यालय से निकल कर इंदिरा चौराहा, रामरायपुर, रजपूरा चौराहा, रेवड़ा परसपुर होते हुए वापस ब्लाक पर आकर समाप्त हुई। जेई ने बताया कि जिस तेजी से भू-गर्भ जल नीचे खिसक रहा है वह चिंता का विषय है। भूगर्भ जल बचाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। यदि जल संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में जल संकट खड़ा होना तय है। बताया कि 16 जुलाई से प्रारंभ भूजल सप्ताह के तहत प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जा रही है।