फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 दिन में तीसरी बार हुई बारिश, 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, 220 गांवों में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
बरमोहनी में बिजली के तार पर गिरा शीशम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। जिले में दो घंटे में सात मिलीमीटर बारिश हुई है।कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि 10 दिन में तीसरी बार हुई बारिश से गेहूं और सरसों की काटकर रखी हुई फसल को 50 फीसदी और खेतों में खड़ी फसल को 20 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इस कारण मोढ़, दुर्गागंज और सुरियावां में पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि आंधी के कारण पांच उपकेंद्रों से जुड़े 220 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लगभग 3.30 लाख की आबादी को परेशानी हुई। बिजलीकर्मी दिनभर फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गेहूं और सरसों की फसल भीगने से 50 फीसदी दाने होंगे काले
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि बारिश से सरसों और गेहूं की फसल भीगने से गुणवत्ता खराब होती है। 50 फीसदी दाने काले हो जाएंगे। खेतों में खड़ी फसलों के दाने तेज हवाओं के कारण पतले हो जाएंगे।
बारिश से बिजली कटौती और प्रभावित लोग
उपकेंद्र - फीडर - प्रभावित गांव - आबादी - कितने घंटे कटौती

लालानगर 03 65 1.30 लाख 09 से 10 घंटे
वहिदानगर 04 50 एक लाख 12 से 14 घंटे
मिश्राईनपुर 04 40 75 हजार 06 से 07 घंटे
करियावं 02 50 एक लाख 14 से 15 घंटे
ठठरा 01 15 30 हजार 13 से 14 घंटे

कब कितनी बारिश
01 अप्रैल 07 एमएम

28 मार्च 2.2 एमएम
22 मार्च 5.5 एमएम

जिले की खेती-बारी
लघु सीमांत किसान - 2.5 लाख
परंपरागंत खेती वाले किसान : दो लाख

सरसों की खेती - 100 हेक्टेयर

चना की खेती - 150 हेक्टेयर
गेंहू की खेती - 70 हजार हेक्टयर
खराब सड़कों पर कीचड़, आने-जाने में हुई परेशानी
नईबाजार।
जिले में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि एक-दो घंटे की बारिश से होते ही सड़कों पर कीचड़ होने से आने-जाने में लोगों को परेशानी हुई। उत्तर फटका वार्ड नंबर 5, लोहिया नगर पथरहा मार्ग की खोदाई एक साल पहले से हुई थी। इसके बाद से यह सड़क नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें