फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 36 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल, 6 का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब स्कूल संचालक खुद वाहन फिटनेस का प्रमाण देंगे। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल बनाया है। पोर्टल पर स्कूल प्रबंधन बसों का विवरण भरेंगे। यदि दी गई जानकारी गलत पाई गई तो कार्रवाई होगी। इसके लिए 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र के पहले दिन दो विद्यालय के छह वाहनों का फिटनेस फेल होने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

इसमें एसजी पब्लिक स्कूल महाराजगंज और सेंट जॉन्स स्कूल महराजगंज के वाहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस फेल होने पर बीते महीने में 36 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया था। ऐसे वाहनों पर विभाग की नजर रहेगी। जिले में करीब 700 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब 100 से अधिक काॅन्वेंट विद्यालयों में विद्यार्थियों को आने और ले जाने के लिए स्कूल बस एवं छोटे वाहन लगाए गए हैं। बच्चों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए स्कूली वाहनों की समय-समय पर फिटनेस की जांच होती है।
जिले में 468 स्कूल वाहनों का एआरटीओ में पंजीयन है, जबकि 35 का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। मार्च में ही परिवहन विभाग ने फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पोर्टल पर लॉगिन करने पर एक शपथ पत्र का प्रारूप मिलेगा, जिसे भरकर जमा करना होगा। इसमें वाहन नंबर, फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। चेकिंग के दौरान इसी पोर्टल के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल की तरफ से यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर वाहनों की स्थिति का शपथ पत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें