फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से आधे घंटे नहीं खुला रेल फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-रामबाग रेल खंड पर चल रहा दोहरीकरण कार्य राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शनिवार को सुबह जंगीगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित गेट संख्या 45सी अचानक तकनीकी खराबी से बंद हो गया। इससे आवागमन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेटमैन अविनाश की सूचना पर तकनीशियन ने मौके पर आकर खराबी दूर करने के बाद गेट खोलवा कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

गेट न खुलने से रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फंसे राहगीरों ने बताया कि रेल प्रशासन रेल खंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य में तेजी तो दिखा रहा है, लेकिन लोगों की सुविधाओं की ध्यान नहीं दे रहा है। गेट के दक्षिणी छोर पर खड़े पैदल राहगीर मनोज कुमार ने कहा कि जंगीगंज के पश्चिमी छोर का उक्त गेट का रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सीतामढ़ी मुख्य मार्ग को जोड़ता है। इस रास्ते में कई निजी, सरकारी स्कूल, कालेज, महाविद्यालय, अस्पताल पड़ते हैं। जहां पहुंचने के लिए लोग सुबह से देर रात तक आवागमन करते रहते हैं। गेट पर पहुंचते ही बंद मिलता है। छात्र राजनीश ने कहा कि गेट न खुलने के कारण उनको 15 मिनट विलंब से विद्यालय पहुंचे। बाइक लेकर खड़े सुरेश ने कहा कि पूर्व के दिनों में गेट का बूम ऊंचा होने से बिना कांच वाली बाइक पार हो जाती थी। अब गेट मार्ग की ऊंचाई बढ़ा देने से पैदल पार कर पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऑटो चालक साधुनाथ ने कहा कि वह निजी सवारी लेकर हंडिया की ओर जा रहे थे, गेट नहीं खुलने से उन्हें आधे घंटे तक रुकना पड़ा, तब तक दो-दो ट्रेनें वाराणसी और प्रयागराज की ओर निकाली गईं। शिक्षण कार्य में लगीं राधिका सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही से प्रतिदिन इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। मंडलीय अधिकारी निरीक्षण के समय स्थिति को भांप चुके हैं, इसके बावजूद न अंडरपास की सुविधा मिल रही है और न ओवरब्रिज की। डिविजन इंजीनियर अनुज वर्मा ने कहा कि इस तरह की समस्याएं आने पर तकनीकी खराबी दूर कराकर आवागमन को प्राथमिकता दी जाती है। कई प्रमुख मार्ग वाले गेटों का सर्वे कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वहां से संस्तुति मिलने पर बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें