फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदाई संस्थाओं से पीडब्ल्यूडी ने जमा कराया एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने जल जीवन मिशन और एलपीजी पाइप लाइन का कार्य कर रही संस्थाओं को एनओसी जारी करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की जमानत धनराशि जमा कराया है। कार्य के दौरान नुकसान होने पर जमा की धनराशि से क्षति की भरपाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को अभोली के छनौरा-गड़ौरा मार्ग को खोद कर पाइप डालने का मामला सामने आने पर कार्य रोकवा दिया गया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत कई पेयजल की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पेयजल पाइप लाइन सड़कों के किनारे मशीनों की खुदाई कर बिछाई जा रही है। गत दिनों इस मसले को लेकर सवाल पैदा किए जाने पर कोईरौना में विभाग की टीम ने जांच कर रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपा था। जांच में कार्यदाई संस्था द्वारा एनओसी लिए बिना ही पाइप लाइन का कार्य कराए जाने का मामला सामने आया। नोटिस जारी होने पर दोनों संस्थाओं ने 40 लाख रुपये विभाग में जमा कर एनओसी प्रमाणपत्र लिया है। कांडला-गोरखपुर के बीच बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन के मामले में भी यही मामला सामने आया है। उधर, मंगलवार को अभोली के छनौरा-गड़ौरा मार्ग को खोद कर पाइप डालने का मामला सामने आने पर कार्य रोकवा दिया गया। पड़ताल के बाद पता चला कि पाइप लाइन बिछाने में लगी कार्यदाई संस्था ने 50 लाख रुपये एनओसी के लिए जमा कर दिया है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसबी राव ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वित में विभाग की लगभग 100 सड़कों को नुकसान पहुंच सकता है। नुकसान की भरपाई के लिए उक्त धनराशि कार्यदाई संस्थाओं से जमा कराकर ही एनओसी प्रमाणपत्र जारी किया गया है। शर्तें पूरा नहीं होने पर जमा की धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें