भारत सरकार के साक्षरता सचिव ने भदोही के कई स्कूलों पर साक्षरता परीक्षा का जायजा लिया। दत्तीपुर प्राथमिक विद्यालय को देखकर अभिभूत हो गए।
किन्ही कारणों से मध्य में पढ़ाई छोड़ने वाले 18 साल से 60 साल तक की उम्र वाले लोगों को साक्षर बनाने के लिए साक्षर भारत मिशन के तहत जिले में लोक शिक्षा केंद्र चलाए गए हैं।
प्रत्येक तीन माह पर होने वाली परीक्षा के तहत रविवार को जिले के 481 केंद्रो पर परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान साक्षरता सचिव भारत सरकार प्रवीण कुमार ने अमवां न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रोटहां, बीआरसी के अलावा हरिचंदनपुर, कंधिया, अमवां, दत्तीपुर विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दत्तीपुर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर खुशी जताई। कहा कि प्रदेश भर में ऐसा विद्यालय नहीं है जहां सभी सुविधाएं कान्वेंट विद्यालय की तरह है। उन्होंने मौसम खराब होने के बाद भी 70 फीसदी उपस्थिति पर संतोष जताया।
शिक्षा विभाग के अफसरों से का कि लोक शिक्षा केंद्रो को आकर्षक बनाया जाए। इस मौके पर साक्षरता मिशन के जिला समन्वयक नीरज उपाध्याय, ब्लाक समन्वयक बीएल पाल आदि रहे।