बालक वर्ग में बैराखास के बऊ यादव प्रथम, ऋतुराज बिंद द्वितीय, संदीप कुमार तृतीय रहे। बालिका में सिकंदरा की ममता राजभर प्रथम, फुलन द्वितीय, नीलम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन कैलाशनाथ पाल और अध्यक्षता जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर विजय, सूर्यकांत, श्याम बिहारी, गौरव आदि मौजूद रहे।