फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षक संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी ज्ञानपुर में प्रदर्शन कर बीमार शिक्षक-शिक्षिकाओं को पंचायत चुनाव की ड्यूटी से हटाने की मांग की। इस दौरान जिला मुख्यालय पर डीएम और विकास भवन में सीडीओ को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा है कि पति-पत्नी के रूप में जिन शिक्षक- शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगी है, उनमें एक की ड्यूटी काटी जाए। शिक्षकों ने बताया कि विकलांग, गंभीर रूप से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से हटाए, शिक्षिकाओं को पीठासीन अधिकारी न बनाए जाए, शिक्षकों को उनके ब्लॉक में चुनाव कर्मी के रूप में नियुक्ति करने के साथ ही शिक्षिकाओं को लाने-जाने की सुविधा, मतदान केंद्र पर रात्रि विश्राम के लिए बाध्य न किया जाए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीपीई कीट दिया जाए। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, हरीश चंद्र पाठक, समरजीत यादव ,घनश्याम यादव, घनश्याम यादव, अरुण पांडेय, मनोज कुमार उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, दिनेश, नवनीत सिंह, सत्य प्रकाश, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें