फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुर में प्रधान प्रत्याशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच सुरियावां ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात में प्रधान पद की प्रत्याशी निर्मला देवी का निधन हो गया। इससे प्रधान पद पर चुनाव टलने के आसार बढ़ गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि गांव में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर अगले दौर में कराया जाएगा जबकि बीडीसी, सदस्य, जिला पंचायत का चुनाव 15 अप्रैल को ही होगा। जगदीशुपर सामान्य महिला प्रधान पद के लिए आरक्षित है।जिसमें निर्मला देवी पत्नी सालिक राम मिश्रा ने प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया था। उन्हें चुनाव चिह्न कैमरा आवंटित हो गया था। निर्मला देवी का इलाज वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान रात में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें