फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रधानमंत्री आदर्श गांव में समुचित हो विकास’

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के ज्ञानपुर में राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने बुधवार को राजकीय गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श गांव में समुचित विकास पर जोर दिया। कहा कि गांव में विद्युतीकरण, आवास समेत अन्य योजनाओं का जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले वाल्मीकि समाज वाले गांव में योजना का अधिकाधिक लाभ दिया जाए। सौभाग्य योजना के बारे में जानकारी ली तो बिजली विभाग ने अवगत कराया कि 61 हजार 712 लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अटल पेंशन योजना में 792 लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसको पूरी तन्मयता से करना है।
उन्होंने सीडीओ भानू प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि सभी अधिकारियों की अलग से बैठक बुलाकर तेजी से कार्य कराएं। बैठक में हुडको से किसी प्रतिनिधि के बैठक में प्रतिभाग न करने पर नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने बताया कि आदर्श गांव योजना के तहत औराई में अहरपुर, लीलापुर, नुआव, भदोही में माधोरापुर, सामलकोट, छतनीपुर, अस्ती, डीघ में अस्ता, सुजातपुर, गोलखरा, ज्ञानपुर में ज्ञानपुर देहात, सूरियावॉ में भटेवरा, कैड़ा, जगदीशपुर, अभोली, हरिकरनपुर, धनापुर बछपट्टी गांव शामिल हैं। उक्त योजना में गांवों के विकास के लिए दो करोड़ बजट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें