भदोही। मिशन शक्ति के तहत डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय की तरफ से पल्हैयां में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डा.श्वेता सिंह ने मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके सशक्तिकरण तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो.डा.मुरलीधर राम ने स्वस्थ रहने के लिए उचित पोषण स्वच्छता और शारीरिक व्यायाम को आवश्यक बताया।
उन्होंने बालिकाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बोले ेआज लड़कियां जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। चाहे सेना हो, या विज्ञान हो या शिक्षा और शोध का क्षेत्र बालिकाएं सबसे आगे हैं। इस दौरान हुए स्वास्थ्य स्पर्धा में बालिकाओं के स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों का मापन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रेंजर्स के छात्रों शालिनी जायसवाल, श्रद्धा, पूजा, राधा, आकांक्षा, वीरेंद्र, काजल अनुराग, स्वतंत्र, रश्मि, वंदना आदि ने नुक्कड़ नाटक, गीत गायन के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। रेंजर्स प्रभारी डा.भावना सिंह ने बालिकाओं को मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने पर पर बल दिया। कार्यक्रम में डा.गौतम गुप्ता, डा.अनुराग सिंह, डा.राजकुमार सिंह यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार, रोवर्स प्रभारी डा.रुस्तम अली, ऋत्विक रंजन सिंह, शिखा तिवारी आदि प्राध्यापक रहे।