फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने की लाकेट छिनकर भागा उचक्का 17-16-11

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली गेट के सामने और राजमार्ग पर उच्चके एक बार फिर महिला के गले से सोने की लॉकेट छीनकर भाग निकले। शोर मचाने पर जुटी भीड़ और जारनकारी पर पहुंची पुलिस जब तक कुछ कर पाती तब तक उचक्के दूर निकल चुके थे। एक सप्ताह के भीतर हुई तीसरी घटना से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी फोटो देवी पत्नी राधेश्याम बिंद ने बताया कि वह एक अन्य महिला के साथ गोपीगंज नगर स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने जा रही थी। वह जैसे ही कोतवाली गेट के पास पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार उचक्के ने सोने का लॉकेट गले से झटका मारकर नोंच लिया। एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक कुल तीन घटनाएं हो चुकी हैं। एक घटना काली देवी-हनुमानगढ़ी मंदिर-मिर्जापुर रोड, दूसरी घटना ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर फूलबाग और तीसरी छिनैती की घटना कोतवाली के सामने होना पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठाया है। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि जानकारी पर घटना की जांच कराई जा रही है, लेकिन अभी तक न उचक्के हाथ लगे हैं न सोने की लॉकेट बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें