फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः चाचा से मिलने आए हत्यारोपी को औराई अंडरपास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सरदार ढाबे पर दो साल पहले एक युवक की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के वांछित इनामी को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात अंडरपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चार सितंबर 2019 की रात सहसेपुर गांव निवासी कमल सिंह, सूरज सिंह, अरुण सिंह व विशाल दुबे निवासी सहसेपुर महराजगंज के सरदार ढाबा पर खाना खाने गए थे।

विज्ञापन


खाने के बाद पैसे के लिए हुए विवाद व मारपीट में सूरज सिंह की मौत हो गई थी। सूरज के भाई की तहरीर पर गुरमेल सिंह, सुरेंद्र सिंह और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सुरेंद्र सिंह उफ़ॱर सिंदे 2019 से फरार था। तीन जुलाई 2020 को उस पर 10 हजार का इनाम घोषित हुआ।

23 अगस्त 2021 को पुरस्कार राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जगराव में घोड़े का मेला चल रहा है। घोड़ा खरीदने के लिए पैसा लेने अपने चाचा गुरमेल सिंह के यहां आया था और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट प्रभारी विनोद कुमार, सर्वेश राय, दीपक, सुनील, नीरज, सुभाष सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें