फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में किसी तरह की बाधा न आने पाए, लोग भयमुक्त होकर में निष्पक्ष ढंग से मतदान करें, इसके लिए अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस ने बुधवार को गोपीगंज क्षेत्र में पैदल मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने आमजन से अपील की कि किसी तरह की कोई यदि धमकी दे, प्रलोभन दे तो डरें नहीं, लालच में न आएं और भयमुक्त होकर मतदान करें। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष होकर मतदान करें। ज्यादा से ज्यादा मतदान करेंगे, तभी बेहतर जनप्रतिनिधि मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में एएसपी राजेश भारती व सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज अभिनव वर्मा पुलिस बल एवं पैरा मिलेट्री फोर्स (सीआरपीएफ) के साथ भ्रमण किया। जवानों ने कस्बा गोपीगंज से बड़ा चौराहा, पश्चिम महाल, खरहटी महाल, तुलसी टॉकीज, मिर्जापुर तिराहा, मुख्य मार्ग जीटी रोड चूड़ीहारी महाल, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज प्रथम एवं पड़ाव चौराहा होते हुए बर्नेबल बूथों सागररायपुर व जंगीगंज में भ्रमण किया। जवानों के संग भ्रमण कर अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें