फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में जनता ने लड़ा चुनाव, कुशासन से मिली मुक्ति : दिलीप

विज्ञापन
बाबूसराय में पश्चिम बंगाल के चापदानी विधायक दिलीप सिंह का स्वागत करते लोग। संवाद  
विज्ञापन
बाबूसराय। पश्चिम बंगाल के चापदानी के विधायक दिलीप सिंह मुन्ना ने कहा कि बंगाल में जनता ने चुनाव लड़ा। 70 साल के कुशासन से जनता को मुक्ति मिली। देश या विदेश कहीं भी रहूं। अपनी मिट्टी को नहीं भूल पाऊंगा। वह रविवार को अपने गृह जिले में पहुंचे तो बाबूसराय से लेकर कटका तक उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कटका में आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बंगाल की वास्तविक स्थिति को बताया। बताया कि 22 साल तक कांग्रेस, 33 साल तक सीपीएम और 15 साल तक तृणमूल कांग्रेस के शासन से जनता त्रस्त हो गई थी। पूरे बंगाल में डर का वातावरण बना दिया गया था। प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही थी। उद्योग, शिक्षा, सड़क, गरीबी, गुंडागर्दी से हर कोई परेशान था। वहां पर भाजपा ने नहीं बल्कि जनता ने चुनाव लड़ा। यही कारण था कि तृणमूल का सफाया हो गया और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शुभेंदु दा की नीतियों पर जनता ने भरोसा किया। पांच साल में बंगाल पूरी तरह बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें