फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन से लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। इसमें खासतौर से मासूम बच्चों पर मौसम में बदलाव का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। कभी बरसात तो कभी कड़ी धूप। दिन में बदली की तीखी धूप व उमस में जरा सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही है। इसमें बच्चे अधिक चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन खांसी, सर्दी, जुुकाम के साथ बुखार पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित 50 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएस दुबे ने बताया है कि बदलते मौसम में बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। खान-पान और साफ-सफाई का ध्यान न रखने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। कहा कि बारिश के मौसम में कीड़े मकोड़े सतह पर आ जाते है जो फल सब्जियों, और खाद्य पदार्थों को दूषित करते हैं। इस लिए किसी भी फल सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह धोकर ही उपयोग में ले। बच्चों को शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन दें। पानी उबाल कर दें, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुधवार को प्रिंश (12) प्रिया (20 दिन ) शिवानी (12) मायरा (2) तन्या (4) प्रकाश (8), सगंधी (6) इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें