फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार लाभार्थियों की रुक सकती है पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका वृद्धा पेंशन का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है तो जल्द करवा लें। नए सत्र की पहली त्रैमासिक किस्त आधार से लिंक खातों में ही पहुंचेगी। जिले के छह ब्लॉकों में करीब आठ हजार पेंशनरों के बैंक खाते आधार नंबर से लिंक नहीं हैं। निर्धारित समय में लिंक नहीं कराने पर संबंधित लाभार्थियों की पेंशन रुक सकती है।
विज्ञापन

शासन स्तर से निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और असहाय वृद्धों के लिए पेंशन की योजनाएं संचालित हैं। इसमें लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपये के हिसाब से हर तीन महीने पर उनके बैंक खातों में तीन हजार रुपये भेजे जाते हैं। समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन के 51,435 लाभार्थी पंजीकृत हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के बाद अब वृद्धावस्था पेंशन योजना भी आधार नंबर से जोड़ी जा रही है। लाभार्थियों का आधार फीडिंग अनिवार्य किया गया है। आधार अनिवार्य होने के बाद जिले में योजना का लाभ ले रहे 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को अपने बैंक खाते और पेंशन को आधार से लिंक करवाना होगा। लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर का प्रमाणीकरण हो सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग आगे विशेष अभियान भी चलाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि किसी भी साइबर कैफे से आधार नंबर को जोड़ा जा सकता है और बैंक जाकर अपने खाते से आधार को लिंक कराना होगा। पासबुक की छायाप्रति ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के पास जमा करनी होगी। आधार अपडेशन न होने और बैंक के खाते से लिंक नहीं होने की दशा में लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि करीब आठ हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हो सके हैं। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि समय रहते आधार को खाते से लिंक करा दें, अन्यथा उनकी पेंशन की अगली किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें