फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.96 लाख मतदाता तय करेंगे 28 प्रत्याशियों का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी 1375 पोलिंग बूथों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव में जिले की सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों से भाग्य आजमा रहे 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 लाख 96 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 632077 पुरुष, 564670 महिला मतदाता व 105 अन्य सहित कुल 1196852 मतदाता मतदान करेंगे। जनपद में कुल 710 मतदान केंद्रों पर 1375 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें से 392-विधानसभा भदोही में 505 बूथों पर चार जोनल व 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी तरह से 393-विधानसभा ज्ञानपुर में 445 बूथों पर चार जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 394-विधानसभा औराई (सु.) में 425 बूथों पर तीन जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें