ज्ञानपुर/सर्रोई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व मंत्री रहे पारसनाथ यादव का जनपद सृजन के बाद से ही गहरा नाता रहा है, वह अन्याय के खिलाफ जीवन पर्यंत संघर्षशील रहकर गरीबों, मजलूमों, असहायों के सुख-दुख साथ खड़े रहते थे। उनकी भरपाई असंभव है। उक्त बातें शनिवार को झरिहगपुर-कटरा, जंगीगंज, सुभाषनगर, औराई, माधोसिंह, खमरिया नगर, ज्ञानपुर नगर, सर्रोई बाजार, भदोही नगर, सुरियावां, पाली, घोसिया, कोइरौना आदि स्थानों पर हुई शोक सभाओं में चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर सपाजनों ने कही।
पूर्व विधायक जाहिद बेग, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, अजीत सिंह, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, आरबी यादव, यशवंत यादव, मानिकचंद प्रजापति, लालू यादव, अरुण मौर्य, डॉ. वीके यादव, प्रदीप मौर्य, राजेंद्र प्रसाद यादव, सोनू यादव, राजधर यादव, नंदलाल यादव, धमेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, महेंद्र यादव, विनोद यादव, डा.सनवारुल हक आदि ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा के चुनावों में भी वह पार्टी को जनाधार दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी क्रम में सर्रोई में पूर्व प्रमुख विकास यादव के आवास पर संपन्न हुई शोकसभा में मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, सुनीता यादव, सोहन पाल, रमेश मौर्य,राहुल यादव, दीपू विश्वकर्मा, कमलेश यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।