फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के निरीक्षण में पंचायत सचिव गैर हाजिर, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने पंचायत सचिव का वेतन रोक दिया है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने डीघ ब्लॉक के रैयापुर, भावापुर, नवधन, सुभाषनगर और गांधी गांव में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रैयापुर पर तैनात सचिव ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह गायब मिले। इस पर उन्होंने सचिव का वेतन रोकते हुए हिदायत दी कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस समय 15 से 18 वर्ष के लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता के लिए ग्राम पंचायत सचिवों से लेकर शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तक को जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अफसर नामित किया गया है। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों सहित अन्य कर्मचारियों को केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण में सहयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें