पाली में पीसीएफ के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम राजेंद्र प्रसाद।
- फोटो : BHADOHI
सुरियावां/दुर्गागंज। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को छह धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें पीसीएफ के दो केंद्रों पर खरीद बंद मिली। इसको लेकर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए सचिवों और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी दोपहर बाद पीसीएफ के धान क्रय केंद्र पाली पहुंचे। यहां पर किसानों से खरीद की अधिक शिकायत मिलने और खरीद अच्छी न होने पर प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। पीसीएफ के प्रबंधक और सचिव के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। यही हाल शेरपुर स्थित केंद्र का रहा। जहां 12 दिनों से खरीद बंद है। यहां के सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम इसके अलावा विपणन के सुरियावां, भानीपुर और एनसीसी दुर्गागंज के केंद्र का जायजा लिया। भानीपुर में डीएम ने देखा कि केंद्र पर लालता प्रसाद भानीपुर का धान क्रय किया जा चुका है जबकि उदयपुर निवासी गंगाधर पांडे का धान खरीदा जा रहा है। जिसको लेकर वे संतुष्ट दिखे। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा, अभय प्रताप, धर्मेंद्र गिरी, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि रहे।