फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरफ्लो हुआ नाला, घर में घुसा पानी, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम नालियों की सफाई का दावे की पोल गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ही खुल गई। यहां के वार्ड संख्या 16 चूड़िहारी महाल व वार्ड संख्या 17 गौस नगर में नाले का गंदा पारी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। कुछ लोगों के घर में भी पानी घुसा। इससे नाराज रहवासियों ने प्रदर्शन किया। उधर, नाली ओवरफ्लो की जानकारी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन ने सफाई शुरू करा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति विकट हो गई। नाले के पानी की निकासी के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। बिना बारिश के वार्ड के मार्ग जलमग्न हो गए। यदि तेज बारिश हो जाए तो लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वार्ड वासियों ने मांग किया है कि समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाए। आगे बकरीद भी है, ऐसी स्थिति में वार्ड वासियों के सामने भीषण समस्या हो जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान ने उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी से भी बात की। इस दौरान जुलेखा बानो, राबिया, रिजवाना, अकबर, आफताब, मोहम्मद सिराज, अली मोहम्मद, नसीम, असगर, गुलाम, इमरान, इरफान, रसीद, कल्लू, ताहिर खान, इकबाल, शेरू व इरफान आदि मौजूद रहे।
जेसीबी से शुरू करायी गई सफाई
नगरवासियों के विरोध प्रदर्शन के मामले को यहां की ईओ अमिता सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पालिका कर्मियों को सफाई के लिए निर्देश दिया। ऐसे में जेसीबी व सफाई कर्मियों से जाम नालों की साफ सफाई शुरू करा दी गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया नालों की सफाई करायी जा रही है। सफाई के बाद भी हल नहीं निकला तो रविवार को बकरीद के बाद समस्या का पूर्ण रूप से समाधान किया जाएगा। रहवासियों की मानें तो अभी तक नाले का पानी राजा तालाब में बह रहा था, जिसे बृहस्पतिवार को बंद करवाने के बाद नाले का पानी ओवरफ्लो होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें