फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक की हत्या कर फेंका शव, 10 नर्तकियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 10 Apr 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के चकजुरानी गांव निवासी गोपी यादव (25) का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। गोपी ऑर्केस्ट्रा में काम करता था। उसके परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में बीती रात ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रविवार सुबह शौच जा रहे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त गोपी यादव (25) निवासी चकजुरानी के रूप में हुई। वह ऑर्केस्ट्रा में काम करता था।

विज्ञापन


गोपी के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाया है। 10 नर्तकियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, उगईपुर-नईबस्ती के समीप रेलवे ट्रैक गोपी का शव रेलवे ट्रैक के मध्य में पड़ा था। शव कटा नहीं था, कंक्रीट और स्लीपर पर खून के निशान थे। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई।

रात में नर्तकियों के यहां गया था गोपी

परिजनों ने बताया कि गोपी ऑटो चलाने के साथ ही आर्केस्टा में काम करता था। उगईपुर में किराए के कमरे में रहने वाली नर्तकियों के यहां वह अक्सर जाता था। शनिवार रात भी गोपी वहीं गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्तकियों ने ही गोपी की हत्या की है। राज को छिपाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

विज्ञापन

संदिग्ध मौत को लेकर 10 नर्तकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक भदोही गगनराज सिंह ने बताया कि नर्तकियों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें