फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 50 हजार की आबादी पर एक लाइनमैन, फाॅल्ट ढूंढ़ना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। बिजली निगम में कर्मचारियों की कमी उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दी है। इससे नगर की 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। रात में फाॅल्ट सही करने में लाइनमैन को तीन से चार घंटे लग जा रहे हैं। इससे लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। गोपीगंज नगर के 25 वार्ड में करीब 50 हजार की आबादी रहती है। गिराईं उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफाॅर्मर में कमी, फ्यूज आदि खराब होने से आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसके पीछे कारण कर्मचारियों की कमी है। पहले नगर में छह सरकारी और निजी लाइनमैन रहते थे। जिसमें तीन की ड्यूटी दिन में तो तीन की रात में रहती।
विज्ञापन

पिछले दिनों कार्यदायी संस्था ने प्राइवेट लाइनमैन को हटा दिया। इससे सरकारी लाइनमैन की संख्या सिर्फ दो बची। एक दिन तो दूसरे की ड्यूटी रात में होती है। बृहस्पतिवार की रात में करीब 11 बजे से 12 बजे के मध्य नगर के सदर मोहाल, कबूतरनाथ गली, बड़े शिव मंदिर मार्ग और शिव कॉलोनी में आपूर्ति खराब हो गई। उपभोक्ताओं ने शिकायत किया तो चारों स्थानों की कमी सही करने में लाइनमैन को चार घंटे लग गए। भोर तक सभी स्थानों पर आपूर्ति सही हो सकी। इससे लोगों को रात भर जागना पड़ा। नगर के पवन तिवारी, नेमी, धर्मराज ने विभागीय अधिकारियों से लाइनमैन की संख्या बढ़ाने की मांग किया। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि कार्यदायी संस्था को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें