फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छह गांव के प्रशासक बनाए गए एडीओ सुरियावां

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बैठक करती एडीएम। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार ने शुक्रवार को जिले की छह ग्राम पंचायतों का प्रशासक सुरियावां के एडीओ पंचायत मतीन अंसारी को नामित किया। वह गांव में होने वाले विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने पर त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर शासन के निर्देश पर निवर्तमान प्रधान को ही प्रशासक बनाया गया। 540 गांव में प्रधान प्रशासक बन गए, लेकिन वित्तीय अधिकार सीज होने के कारण तीन ब्लॉक के छह गांव में प्रशासक नहीं बन सके। यहां पर त्रिस्तरीय कमेटी ने 26 मई तक काम देखा।
विज्ञापन

अब डीएम शैलेष कुमार ने एडीओ पंचायत मतीन अंसारी को औराई के कोइलरा, ज्ञानपुर के सिंहपुर, डीघ के गोलखरा, मैलोना, भदोही के दुरांसी और दत्तीपुर का प्रशासक नामित किया। उन्होंने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान केवल नियमित एवं आवश्यक कार्यों को ही कराएंगे। वह नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में नीतिगत निर्णय आवश्यक हो तो उसका प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासक की नियुक्ति से पूर्व स्वीकृत, अनुमोदित, निर्माणाधीन अथवा पूर्ण कार्यों का भुगतान नियमानुसार किया जा सकेगा, जबकि प्रशासक की नियुक्ति के बाद किसी नए कार्य के क्रियान्वयन से पूर्व जिलाधिकारी की पूर्व स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें