फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी को नहीं बख्शेंगे

Wed, 28 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव संवेदनशील होता है। अधिकारी, कर्मचारी से लेकर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मतदान के दिन बाहरी तत्वों का जनपद में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन


यह चेतावनी पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में प्रेक्षक बनकर जिले में आए कृष्ण कुमार गुप्ता ने दी।
मंगलवार को वे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीघ और अभोली ब्लाक में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक में बोल रहे थे।

कहा कि मतदान के दिन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट रिपोर्ट दो-दो घंटे पर जिलाधिकारी को देते रहेंगे। कहा कि कोई प्रत्याशी किसी को डराए, धमकाए न और न ही धन और शराब आदि का प्रलोभन दे। अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उपस्थित न होने पर एकतरफा फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें