फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इससे किसी तरह से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता सुरक्षा प्रदान करेगी। कोविड वैक्सीन और प्रोटोकाल के पालन से संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर सामने आ गई है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बनाए गए एल टू के प्रभारी डॉ. बीके मौर्या ने बताया कि पूर्व की दो लहरों की अपेक्षा तीसरी लहर अभी तक कम खतरनाक देखने को मिल रही है। करीब 69 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं, लेकिन ज्यादा गंभीर हालत नहीं है। ज्यादातर मरीजों को होम क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है। तीसरी लहर में मरीजों को हल्के लक्षण से शुरूआत हो रही है। हल्का बुखार, गले में खराश, खांसी आदि हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को कोविड के दोनों डोज लेने चाहिए। इसके अलवा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। दो गज की दूरी, मास्क जरूरी का फार्मूला लोगों को अपनाना चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण से लड़ा जा सकता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें