फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नौ चिकित्साकर्मी अनुपस्थित, दो हस्ताक्षर करके थे गायब

विज्ञापन
औराई सीएचसी पर निरीक्षण करते एसडीएम लालबाबू दूबे। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
बीते दिनों जिले में आए विंध्याचल मंडल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित तीन मंत्रियों ने यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताया था। सुधार के लिए निर्देश भी दिए थे बावजूद इसके अभी कुछ चिकित्साकर्मियों में सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने औराई एसडीएम लालबाबू और प्रशिक्षु एसडीएम पिनाकमणि द्विवेदी को कई खामियां मिलीं। यहां एक साथ नौ चिकित्सा कर्मी अनुपस्थित मिले, इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। यहां दो कर्मी ऐसे भी मिले जो रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके गायब थे। उधर, सुरियावां सीएचसी का एएसडीएम और भानीपुर सीएचसी का एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

औराई सीएचसी पर सुबह आठ बजे उप जिलाधिकारी लालबाबू दूबे, प्रशिक्षु एसडीएम पिनाक मणि द्विवेदी ने एक साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां नौ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उपस्थिति रजिस्ट्रर में दो महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद तो थीं लेकिन मौके से नहीं थीं। यानी इनके द्वारा एडवांस में हस्ताक्षर किया गया है। एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के नाम के आगे एक माह से हस्ताक्षर न होने पर भी निरीक्षकर्ताओं ने नाराजगी जतायी।
डा. अच्छे पर कर्मचारियों में सुधार की जरूरत
उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने बताया कि सीएचसी पर डाक्टर अच्छे हैं पर स्वास्थ्य कर्मियों में सुधार लाने की जरूरत है। सुरियावां सीएचसी का अतिरिक्त उपजिला अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने किया । मौके पर डॉ. अंबरीस सिंह (चिकित्सा अधीक्षक), डॉ प्रशांत, डॉ. भारती, जेपी सिंह, अतुल सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें