फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: झाड़ियों में लटकते तार, आफत में जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली विभाग की लापरवाही कहें या उदासीनता। सालों बाद भी झाड़ियों में लटकते तार और उपकरण लोगों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। हल्की चूक से जान जोखिम में पड़ जाती है। बारिश शुरू होने के बाद भी ऐसे झाड़ियों में लटकते तारों को हटाने के लिए अब तक कोई पहल शुरू नहीं हो सकी। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में भदोही और ज्ञानपुर विद्युत वितरण खंड से करीब 120 फीडर जुड़े हैं। जिससे एक हजार गांव, दो नगर पालिका, पांच नगर पंचायत, तीन तहसील, छह ब्लॉक तक घरेलू और कामर्शियल बिजली पहुंचा कर राजस्व की वसूली होती है। करीब 20 हजार किलोमीटर के क्षेत्र में एचटी-एलटी तार, एक लाख से अधिक खंभे, ट्रांसफार्मर से कंट्रोलिंग व्यवस्था पर निगरानी रखी जाती है। बावजूद इसके विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 60 फीसद तक उपकरणों के पेड़, उनकी हरी-भरी डालियों, झुरमुटों के बीच से ही होकर उपभोक्ताओं तक करंट पहुंचा कर मुश्किलों को बढ़ावा देता है। 30 वर्ष पहले स्थापित उपकेंद्रों में लगे उपकरणों के भी जर्जर होने से सौभाग्य योजना भी सफल नहीं हो पा रही है। हल्की बारिश और हवाओं के चलने से पेड़, डाल हिचकोले मारते ही लटकते तार उपकरणों में सटने पर खेतों में चरने वाले पालतू, छुट्टा पशु चपेट में आते हैं तो मानवीय जीवन जद में आकर उसी जगह दम तोड़ देते जहां विभाग की फौज सबकुछ जानते हुए अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाती है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, डिग्री कालेज, निजी स्कूलों के ऊपर मंडरा रहे खतरे कोई नजरंदाज नहीं करना चाहता। डीघ ब्लाक के दरवांसी निवासी सरफराज आलम, अभोली के दानूपुर-पूरबपट्टी निवासी, प्रमोदचंद, दुर्गागंज के गड़ौरा निवासी विनोद सिंह आदि ने बताया कि विभागीय उदासीनता से आम जन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
जर्जर लटकते तार और पेड़ों के मध्य से गुजरे करंट के कारण गुजरे दो साल में आठ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि सैकड़ों मवेशी भी काल कवलित हो चुके हैं। अभी शनिवार को औराई के हथियाडील गांव में एक अधेड़ की करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने बताया कि उक्त समस्या को अभियान चलाकर दूर किया जाएगा। 70 लाख के स्टीमेट से जर्जर तार, खंभे को बदलने, भूमिगत ट्रांसफार्मर के आस-पास साफ-सफाई कराकर बैरिकेडिंग कराने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें