ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने 26 जिला बदर आरोपियों के घर पर शुक्रवार को मुनादी कराई। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की मुहिम में पुलिस अपराधियों पर सख्त हो गई है। जिला बदर अपराधियों के निवास स्थानों पर थाना प्रभारियों की ओर से गठित टीमों ने दबिश दी। डुगडुगी बजवा कर और लाउडस्पीकर के माध्यम से गांवों में घूम-घूम कर जिला बदर आदेश की उद्घोषणा कर मुनादी की कार्रवाई की गई। संवाद
अवैध शराब और लकड़ी संग दो युवक पकड़े
ज्ञानपुर। पुलिस और आबकारी टीम के अभियान में शुक्रवार को अवैध शराब और लकड़ी संग दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। खमरिया के खलवापुर से चंद्र प्रकाश बिंद निवासी हुसैनीपुर को 10 लीटर अवैध शराब संग गिरफ्तार किया गया। इसी तरह उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने चेकिंग के दौरान धनंजय सिंह निवासी पचवल थाना ज्ञानपुर को बारी बभनौटी से अवैध नीम की लड़की संग गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। संवाद