फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धाम से मनी दीपावली, जगमग हुआ गांव और शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को जिले भर में धूम धाम से मनाया गया। बच्चों, महिलाओं से लेकर बड़ों ने भी जमकर खुशियां मनाईं। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई व उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। घर से लेकर प्रतिष्ठान रोशनी से नहाए नजर आए। सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना के लिए लोगों ने घरों और दुकानों में लक्ष्मी और गणेश की विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना मन्नत मांगी।
विज्ञापन

अंधेरा दूर कर रोशनी की ओर जाने का संदेश देने वाले पर्व दीपावली को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही माहौल बनने लगा था। शाम को सूरज ढलते ही लाइट व मिट्टी के दीयों से घर प्रकाशमय हो उठे। मंदिरों में दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। घर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के आगे भी दीये जलाकर मन्नतें मांगी। नौकरी व पढ़ाई के लिए घरों से दूर रहने वाले लोग भी दीपावली पर घर लौटे और परिवार के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से त्योहार मनाया और खुशी के पलों को सांझा किया। दिनभर लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही पटाखा जलाकर पर्व की खुशियां मनाने में जुटे रहे।
नगरीय इलाकों में ज्यादातर घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी फुलझड़ियां मंत्रमुग्ध कर रही थीं। शुभ मुहूर्त के अनुसार लोगों ने शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की और उसके बाद प्रसाद का वितरण किया। दीपावली को लेकर बाजारों में पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें