फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: कंट्रोल कक्ष से जुड़ेंगे सभी 94 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है तैयारी भी तेज होने लगी है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल कक्ष से जुड़ेंगे। यहां से पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम भी कैमरे की जद में रहेगा। स्ट्रांग रूम के सामने लगने वाला कैमरा 24 घंटे संचालित रहेगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 18 फरवरी की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 54789 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के लिए तैयारी की जा रही है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक संग सेक्टर एवं जोन मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी 94 परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। वहीं इन कैमरों को सीधे मुख्यालय कंट्रोल कक्ष से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी कक्ष से निगरानी रखी जा सके। बोर्ड परीक्षा के केंद्र बने विद्यालयों में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी बतौर कक्ष निरीक्षक लगाया जाएगा।
कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए तैयारी की जा रही है। परीक्षा संपन्न कराने में करीब ढाई हजार शिक्षक लगाए जाएंगे। राजकीय, अशासकीय सहायता व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के साथ परिषदीय विद्यालयों से भी शिक्षकों को लेकर कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था की जाएगी। इसमें यह ध्यान दिया जा रहा है कि जिस विषय की परीक्षा होगी कक्ष निरीक्षक उस विषय के शिक्षक नहीं होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। परिषद की ओर से आने वाले दिशा निर्देश के अनुरूप व्यवस्था कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। सभी केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। - अंशुमान, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें