फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में विधायक के पौत्र का आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिया खातून की अदालत में बुधवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के पौत्र विकास मिश्र ने आत्मसमर्पण कर दिया। रिश्तेदार को धमकी देने और जालसाजी से वाहन हड़पने के मामले में वांछित चल रहा था। 14 दिन के न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने करीब एक साल पूर्व गोपीगंज थाने में विधायक के पौत्र विकास मिश्र सहित आठ लोगों के खिलाफ धमकी, जालसाजी से वाहन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में विकास वांछित चल रहा था। बुधवार को सीजेएम कोर्ट में विकास ने आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। इसके पूर्व वाराणसी की एक गायिका की तरफ से सामूहिक दुष्कर्म मामले में विधायक विजय मिश्र, पौत्र विकास मिश्र सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। 21 दिसंबर 2020 को पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में दूसरा मुकदमा दर्ज होने पर वह वांछित था और पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें