फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की सुबह तालाब में डूब जाने से अधेड़ की मौत हो गई। उनकी पहचान शाहपुर निवास राजेंद्र बिंद (45) स्वर्गीय किशन बिंद के रूप में हुई। राजेंद्र रोजमर्रा की तरह शौच के लिए गांव के पश्चिम में स्थित तालाब की ओर गए थे, इसी दौरान तालाब किनारे फिसलन भरी जमीन पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में जा गिरे। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद तालाब की ओर खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव देखा। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। उन्हें तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर भगवानपुर थाना को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें