फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अलाव जलाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में अलाव जलाने को लेकर विवाद हो गया। शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। मामला शांत होने के बाद रविवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में उमाशंकर राम, बबन राम, अवारी देवी, लकाठू राम, कलावती देवी, पांडु राम, अजित कुमार और संतरा कुमारी सहित अन्य शामिल हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अलाव जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें