फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे संग बढ़ी गलन, 10वीं, 12वीं के स्कूल कल तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 दिसंबर को हुई बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला है। कभी बादल तो कभी कोहरे के बीच धूप की लुकाछिपी चल रही है। हवा के कारण शीतलहर का असर भी देखा जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। गलन बढ़ने की वजह से जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूल पांच जनवरी तक और आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बाहर घना कोहरा था। मार्निंग वॉक करने वाले लोग कोहरे के कारण बाहर ही नहीं निकल रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। हाईवे सहित ग्रामीण मार्गों पर यातायात काफी प्रभावित दिखा। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद धूप तो होने लगी, लेकिन हवा के कारण गलन बरकरार रही।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.2 और अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की गति 7.13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। हवा की गति होने के कारण धूप भी बेअसर रही। शाम चार बजे से ही जगह-जगह अलाव जलने लगे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में स्थित मौसम केंद्र के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि चार जनवरी को न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शीतलहर को देखते हुए जिले में संचालित समस्त यूपी बोर्ड/ संस्कृत/ सीबीएसई/ आईसीएसई से मान्यता प्राप्त हाईस्कूल/इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि वह ठंड को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद रखें। कहा है कि कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं 14 तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पांच जनवरी तक स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें