लोन की रकम चुकता न कर पाने के क्रम में बीते नवंबर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा नीलाम की गई रजपूरा स्थित होटल डी कारपेट पर सोमवार को बैंक ने बलपूर्वक खरीदार को कब्जा दिला दिया। होटल पर कई वर्ष से एक करोड़ 20 लाख रुपये बकाया चला आ रहा था।
शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 साल पहले होटल डी कारपेट के नाम पर लोन लिया गया था। कुछ वर्ष चलने के बाद होटल बंद हो गया और होटल पर लोन की रकम का बोझ बढ़ता गया जो मौजूदा समय में बढ़ कर एक करोड़ 20 लाख हो गया था। प्रबंधक ने बताया कि बकाए की वसूली के लिए बैंक ने ऋण वसूली अधिकरण में वाद दाखिल किया था जिसमे बीते वर्ष जनवरी में बैक के पक्ष में फैसला हुआ था।