फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मऊ सुपरफास्ट दो घंटे व विभूति एक्सप्रेस एक घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। प्रयागराज-माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचीं। बारिश के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मऊ स्पेशल सुपरफास्ट और विभूति एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से आईं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार, गाड़ी संख्या 09195 मऊ स्पेशल सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय 1:37 बजे की जगह 3:43 बजे पहुंची। यह ट्रेन दो घंटे छह मिनट की देरी से आई। प्रयागराज-रामबाग-बलिया गाड़ी संख्या 55132 भी 40 मिनट की देरी से 4:20 बजे स्टेशन पहुंची। प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस (13048) एक घंटे पांच मिनट की देरी से 5:39 बजे आई। दादर सेंट्रल एक्सप्रेस (11044) भी आधा घंटा लेट 8:18 बजे पहुंची। लिच्छवि एक्सप्रेस (14005) भी 25 मिनट की देरी से 4:45 बजे आई। उधर, ट्रेनें देर से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें