फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के लोग 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। जनगणना कार्य पूरा कराने के लिए करीब छह हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि द्वितीय चरण की जनगणना में सभी को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के लोग घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। मोबाइल से वेबसाइट खोलें। अपने मोबाइल फोन में जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in खोलें। विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरना शुरू करें। जनगणना में परिवारों से पूछे जाने वाले 40 सवालों को पांच प्रमुख भागों में सरल रूप से समझाया गया है। इसमें परिवार एवं पहचान, शिक्षा एवं भाषा, रोजगार, जन्म एवं प्रवास तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। जिसमें पहचान और परिवार में नाम, शिक्षा एवं भाषा, रोजगार, जन्म एवं प्रवास समेत अन्य जानकारी शामिल होगी। कोविड-19 टीकाकरण, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट तथा ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी होगी। डीएम ने लोगों से अपील की कि स्व-गणना पोर्टल का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में घर बैठे मोबाइल के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें