फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में रविवार की दोपहर में अबूझहाल में विवाहिता राधा मिश्रा (32) पत्नी ओम प्रकाश मिश्रा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका का मायका सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर में था। वह शेषनारायण उपाध्याय की पुत्री थी। बताते है कि राधा की शादी लगभग 13 साल पूर्व ओम प्रकाश के साथ हुई थी,लेकिन अभी कोई संतान नहीं थी। उसका स्वास्थ्य भी खराब चल रहा था। फरवरी माह में उसके आंत का ऑपेरशन मुंबई में हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका डिप्रेशन में चल रही थी। राधा के पति ओमप्रकाश माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। सास की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है । गृहस्थी की जिम्मेदारी राधा पर ही थी। बुजुर्ग ससुर रामसूचित मिश्रा काफी दुखी हैं। पति पहले मुंबई में रहता था लेकिन अब वह पंकज नगर में किराना की दुकान चलाते हैं। घटना की सूचना मृतका के मायके दे दी गई है। गांव के रामकैलाश तिवारी, ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह ने घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें