चौरी। थाना क्षेत्र के लठिया गांव में शनिवार को कुएं के पास कपड़ा साफ करने गई महिला की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव निवासी रीता (35) पत्नी प्रमोद यादव घर के पास बने कुएं पर कपड़ा धोने गई थी। उसी कुएं पर रखे वाटर पंप के करंट की चपेट में आने से रीता झुलस गई। परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।