फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भदोही में दर्दनाक हादसा, दो डंपर की आपस में टक्कर, एक में लगी आग; जिंदा जला चालक; खलासी ने कूदकर बचाई जान

Fri, 07 Nov 2025 02:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान एक चालक की मौत हो गई। हालांकि खलासी ने डंपर से कूदकर जान बचा ली।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के उगापुर नहर के पास शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। दो डंपर की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक डंपर के केबिन में आ लग गई। इससे उसमें फंसे चालक की जलकर मौत हो गई। खलासी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। मृतक मिर्जापुर के बनकट गांव का निवासी था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग को बुझाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
औराई के उगापुर नहर के एक पेट्रोल पंप के समीप भस्सी लदा एक ट्रक गड्ढे में फंसकर खड़ा था। सुबह करीब छह बजे दो डंपर गिट्टी लादकर मिर्जापुर से भदोही की तरफ जा रहे थे। दोनों डंपर एक ही मालिक के बताए जा रहे हैं। जैसे ही दोनों डंपर उगापुर नहर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे चालक ने सड़क के बीच में ट्रक खड़ा देख अचानक ब्रेक लगा दिया। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा डंपर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। 

इसे भी पढ़ें; UP: 10 साल पहले अपराध की दुनिया में रखा कदम, 67 मुकदमे में आरोपी, अब एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश वाकिफ
विज्ञापन


टक्कर होते ही पीछे वाले डंपर के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही खलासी डंपर से कूद गया, लेकिन चालक केबिन में ही फंस गया। जिससे आग की जद में आकर उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के बाद चालक घायल होने की वजह से भाग नहीं पाया। 

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से सहमे लोग

पेट्रोल पंप के ठीक सामने डंपर में लगी आग से पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीण मिट्टी बालू, पानी लेकर दौड़े, लेकिन आग की लपटें ग्रामीणों को पास नहीं पहुंचने दीं। पेट्रोल पंप के सामने लगी आग के बाद इलाके के ग्रामीणों के साथ-साथ  पंप कर्मी भी सहम गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

मृतक डंपर चालक की पहचान मिर्जापुर के बनकट गांव निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक के परिजनों को सूचना दी गई। चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें