फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न शनि मंदिरों पर शनिवार को परंपरागत तरीके से श्रद्धा, उल्लास के साथ भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के शनि मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालु की भीड़ रही। दर्शन पूजन और तैलाभिषेक करके लोगों परिवार में सुख, समृद्ध की कामना की। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, दिनभर धार्मिक अनुष्ठान संग भजन कीर्तन के पाठ हुआ। ज्ञानपुर के भिडिऊरा गांव के गरीबी तारा पर विराजमान शनिदेव का शृंगार ग्रामीणों की तरफ से किया गया। ज्ञानपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में विराजमान शनिदेव और फकीरपुर बैदा स्थित शनिधाम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिरों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिदेव के अलौकिक स्वरूप का दर्शन पूजन कर हर कोई निहाल हो उठा। शनिदेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। भजन-कीर्तन से आस पास का वातावरण भक्तिमय रहा। समापन के मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया। बैदा शनि मंदिर के पुजारी विनय महराज ने बताया कि 13 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब शनिवार को शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हरिनाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्र, नितिश मिश्र, सुबाष दूबे, प्रमोद दूबे, आशुतोष पाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें