फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अखंड सुहाग के लिए की वट वृक्ष की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर अंखड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन

गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, ज्ञानपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर, भदोही, मोढ़ चौरा माता मंदिर आदि स्थानों पर सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करके सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार वट वृक्ष पर कच्चा धागा बांधा और कथा श्रवण किया। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। बड़े शिव धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। समिति की ओर से मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई गईं। इस मौके पर अनिता यादव, सुषमा गुप्ता, श्रद्धा तिवारी, महक दूबे आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें