फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: बसपा ने भदोही से फिर बदला प्रत्याशी, अब हरिशंकर चौहान उर्फ दादा को दिया टिकट

Thu, 02 May 2024 11:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही से बसपा ने एक बार फिर उम्मीदवार बदल दिया है। भदोही लोकसभा सीट से अब हरिशंकर चौहान उर्फ दादा चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में वह मिर्जापुर मंडल प्रभारी हैं। 
विज्ञापन
हरिशंकर चौहान उर्फ दादा चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने मिर्जापुर मंडल प्रभारी हरिशंकर चौहान उर्फ दादा चौहान को उम्मीदवार बनाया है। हरिशंकर चौहान चार बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वहीं बीते विधानसभा चुनाव में भदोही विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी भी थे। चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


भदोही लोकसभा से बसपा दो बार उम्मीदवार बदल चुकी है। दो सप्ताह पहले बसपा ने भदोही पालिकाध्यक्ष नरगिस अतरह की पत्नी अतहर अंसारी को टिकट दिया था। उन्होंने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद बसपा ने भदोही के नुरखापुर मोहल्ले के निवासी इरफान अहमद बबलू को टिकट दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से बदला गया प्रत्याशी

नामांकन के पहले ही दिन इरफान ने नामांकन पर्चा भी खरीद लिया। इस बीच गुरुवार की देर शाम बसपा ने एक बार फिर प्रत्याशी बदलते हुए हरिशंकर सिंह चौहान उर्फ दादा चौहान को टिकट दे दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी में इरफान अहमद बबलू को लेकर स्वीकार्यता नहीं बन पा रही थी। इसके साथ ही मुस्लिम वोटर ही उनके साथ नहीं जुड़ पा रहे थे। जिसको देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इरफान का टिकट काटते हुए हरिशंकर चौहान को उम्मीदवार बनाया। 

हरिशंकर चौहान चार बार जिला पंचायत सदस्य रहे। इनके पिता भी एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। यह काफी लंबे समय से बसपा से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में मिर्जापुर मंडल के प्रभारी हैं। सुरियावां के कौड़र के रहने वाले हरिशंकर 2022 के विधानसभा चुनाव में भदोही विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जहां इन्होंने तीसरे स्थान पर रहते हुए 40758 वोट प्राप्त किए थे। भदोही से बसपा द्वारा पिछड़े वर्ग से आने वाले दारा चौहान को टिकट देकर भदोही लोकसभा की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें