फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के शौचालय में लगा ताला, हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं आधुनिकीकरण तो कहीं मरम्मत के नाम पर रेल लाइनों और रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है, लेकिन सुरियावां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन परिसर में बने शौचालय में ताला बंद रहता है और हैंडपंप खराब पड़ा है। यात्रियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इस स्टेशन से अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि पेयजल की व्यवस्था नहीं है। तीन हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन एक भी नहीं चल रहा है। इसी तरह ट्यूबवेल तो लगा है, लेकिन उसके जरिए सिर्फ रेलकर्मियों के आवासीय परिसर में ही जलापूर्ति की व्यवस्था है। शौचालय की व्यवस्था जो एक दशक पूर्व में थी, वही अब भी है। उस पर पानी की टंकी रखी गई है, लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं है। शौचालय में ताला लगा रहता है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जो हैंडपंप लगा है, वह करीब एक साल से खराब पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर दो हैंडपंप लगे हैं जिसमें से एक पहले ही खराब था और अब दूसरा भी खराब हो गया है। क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अश्वनी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल उमर, कृष्णकांत विश्वकर्मा, मदन, अंकित, संतोष, रवि, सुरेंद्र आदि ने कहा कि यहां कई समस्या है। समस्याओं का समाधान करके रेल यात्रियों को सहूलियत दी जानी चाहिए। कामायनी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। सुरियावां स्टेशन के अधीक्षक एलबी राम का कहना है कि पेयजल समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा गया है। स्टेशन पर सफाई कर्मी की भी व्यवस्था नहीं है। शौचालय की समस्या के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें