पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई का निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अति संवेदनशील बूथों पर माहौल खराब करने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस बल के ठहरने के लिए चिह्नित सेवाश्रम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां पर मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था भी देखी।