औराई। इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से काशीराज इंटर कॉलेज औराई में भदोही के 31 खिलाड़ियों ने पदक जीता।
इसमें नौ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 13 रजत और नौ खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भदोही, द्वितीय स्थान मिर्जापुर और तृतीय स्थान पर जौनपुर रहा।
ऑर्गेनाइजर प्रेसिडेंट विनय कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में दिव्यांश कनौजिया, अनमोल सिंह, श्रेया सिंह, प्रियंका, सौम्या, पार्थ दुबे, उत्कर्ष यादव, सिद्धार्थ, अयांश ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह परी विश्वकर्मा, राजू बिंद, नितिन यादव, अमित यादव, गणेश, पवन गौतम, दिव्यांश कनौजिया, शिवानंद, आयुषी, दिव्या यादव, रितु यादव, सृष्टि सिंह, सुबरती ने रजत पदक जीता। वहीं, शिवा यादव, सम्राट, दिशा यादव, आकांक्षा, रूद्र, हिमांशु, दिव्यांश, श्रीहरि दुबे, सूर्यकांत ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 270 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि एएसपी शुभम अग्रवाल ने बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच सीयल यादव, आशीष बिंद, धीरज कुमार, श्याम सुंदर, अमन प्रकाश, टीम मैनेजर सत्यनारायण आदि रहे।