फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाराणसी को हराकर फाइनल में पहुंचा कन्नौज

विज्ञापन
मोढ़ टी-20 चैंपियन​शिप के मुकाबले में ​खेलती टीमें। संवाद
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट अंतिम दौर में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कन्नौज की टीम ने वाराणसी को हराकर फाइनल में पहुंच गई। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से यह टीम ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी।
विज्ञापन

हाइटेक हॉस्पिटल वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर सूरज यादव 22 रन और अभिषेक के 18 रनों के बदौलत 121 रन बनाए। विराट वस्त्रालय कन्नौज के गेंदबाज शशांक यादव और शिवम यादव ने 3-3 विकेट और अतुल मिश्रा ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कन्नौज के बल्लेबाज रोशन चौहान के 43 रन और शुभम जायसवाल के 39 रनों की बदौलत 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। हाइटेक हॉस्पिटल वाराणसी के गेंदबाज अमन शास्त्री और श्रेयांश पाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। विराट वस्त्रालय के गेंदबाज शिवम यादव को उनके बेहतरीन गेंदबाजी 4 ओवर 31 रन 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब और दर्श इलेवन खैरा मिर्जापुर के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर प्रभात सिंह, महेश मिश्रा, ऋषि सिंह, राजू दूबे, रत्नेश तिवारी, बाढू सिंह, डीके यादव, प्रेम यादव, जितेंद्र बिंद, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें